इस्राईली स्नाइपरों द्वारा घायल होने वाले 2 फ़िलिस्तीनी युवा शहीद
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61652-इस्राईली_स्नाइपरों_द्वारा_घायल_होने_वाले_2_फ़िलिस्तीनी_युवा_शहीद
वतन वापसी नामक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान, घायल होने वाले दो फ़िलिस्तीनी लड़कों की मौत हो गई है।  
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २३, २०१८ १४:३९ Asia/Kolkata
  • इस्राईली स्नाइपरों द्वारा घायल होने वाले 2 फ़िलिस्तीनी युवा शहीद

वतन वापसी नामक शांतिपूर्ण प्रदर्शनों के दौरान, घायल होने वाले दो फ़िलिस्तीनी लड़कों की मौत हो गई है।  

17 वर्षीय महमूद वाहबा को ग़ज्ज़ा में इस्राईली स्नाइपरों ने गोली मारकर घायल कर दिया था, सोमवार को वहाबा घावों की ताब न लाकर शहीद हो गए।

इस्राईली घेराबंदी के कारण, ग़ज्ज़ा पट्टी में घायलों के उपचार की कोई सुविधा नहीं है, सूत्रों का कहना है कि वहाबा की शहादत से कुछ घंटे पहले ही उपचार के लिए उन्हें बाहर ले जाने की अनुमति मिली थी।

इसे भी पढ़ेंः इस्राईली सैनिकों के हमले में 24 फ़िलिस्तीनी घायल

शुक्रवार को 20 वर्षीय अब्दुल्लाह शमाली को इस्राईली स्नाइपरों ने पेट में गोली मार दी थी, जिसके कारण सोमवार को वे शहीद हो गए।

इन दो फ़िलिस्तीनी युवकों की शहादत के साथ ही, 30 मार्च से इस्राईली स्नाइपरों की गोली से शहीद होने वाले शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की संख्या 40 हो गई है। msm