यमनी जनता पर सऊदी अरब का फिर हमला, 18 हताहत
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने सोमवार देर रात यमन के हज्जा प्रांत पर फिर हमला किया जिसमें कम से कम 18 लोग मारे गए।
सऊदी अरब के युद्धक विमानों ने हज्जा प्रांत के अबस शहर में एक पेट्रोल पम्प पर बमबारी कर दी जिसके परिणाम स्वरूप कम से कम 18 आम नागरिक हताहत और 13 अन्य घायल हो गए। यह हमला एेसी स्थिति में हुआ है कि जब सऊदी अरब ने रविवार की रात भी हज्जा प्रांत के राक़ा नामक गांव पर एक के बाद एक दो हवाई हमले किए थे जिनमें से एक हमला एक विवाह समारोह पर हुआ था। इन हमलों में कम से कम 33 आम नागरिक हताहत और 55 अन्य घायल हो गए थे।
इस बीच संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव अंटोनियो गुटेरस ने मंगलवार को हज्जा में एक विवाह समारोह पर सऊदी अरब के युद्धक विमानों के हमले की निंदा करते हएु इस संबंध में तत्काल एक पारदर्शी जांच की मांग की हैं। सऊदी अरब ने अमरीका, संयुक्त अरब इमारात और कई अन्य देशों की मदद से मार्च 2015 से यमन पर हवाई हमले शुरू किए थे और साथ ही उसने इस ग़रीब अरब देश का जल, थल और वायु मार्ग से परिवेष्टन कर रखा है जिसके चलते अब तक इस देश के दस हज़ार से अधिक आम नागरिक मारे जा चुके हैं जबकि लाखों लोग विभिन्न प्रकार के रोगों में ग्रस्त हो गए हैं। (HN)