यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में 6 सऊदी सैनिक मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i61974-यमनी_फ़ोर्सेज़_की_जवाबी_कार्यवाही_में_6_सऊदी_सैनिक_मारे_गए
यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में सऊदी अरब के 6  सैनिक मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr २९, २०१८ ०६:१५ Asia/Kolkata
  • यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में 6 सऊदी सैनिक मारे गए

यमनी फ़ोर्सेज़ की जवाबी कार्यवाही में सऊदी अरब के 6  सैनिक मारे गए।

यमन पर सऊदी अरब के जारी अतिक्रमण के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब से मिली सीमा पर सऊदी सेना के एक ठिकाने पर कार्यवाही की जिसमें कम से कम 6 सऊदी सैनिक मारे गए।

अलमसीरा टीवी चैनल के अनुसार, यमनी फ़ोर्सेज़ ने रविवार तड़के दक्षिणी सऊदी अरब के सीमावर्ती इलाक़े अलहद में यह कार्यवाही की जिसमें कई सऊदी सैनिक घायल हुए और उनके मोर्चे ध्वस्त हुए।

इससे पहले यमनी सेना और स्वंय सेवी बल अंसारुल्लाह की मीज़ाईल ईकाई ने शनिवार रात दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान इलाक़े में सऊदी सैनिकों के ठिकाने पर एक बैलिस्टिक मीज़ाईल मारा।

मेहर न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार, यमनी सेना और स्वंय सेवी बल ने बताया कि नजरान सऊदी सैनिकों के ठिकाने को ज़िलज़ाल-2 बैलिस्टिल मीज़ाईल से निशाना बनाया गया।

इससे पहले शनिवार को यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के दक्षिणी भाग जीज़ान में सऊदी सैनिकों के मोर्चों पर 8 मीज़ाईल मारे।

यमनी फ़ोर्सेज़ ने यह कार्यवाही, इस देश की उच्च राजनैतिक परिषद के प्रमुख सालेह अली सम्माद के राजधानी सनआ में अंतिम संस्कार के अवसर पर अतिक्रमणकारी सऊदी फ़ाइटर जेट के हमले के जवाब में की।

यमन पर सऊदी अरब के हमले 26 मार्च 2015 से जारी हैं जिसमें अब तक हज़ारों बेगुनाह हताहत, दसियों हज़ार घायल, दसियों लाख विस्थापित हुए और इस देश की मूलभूत रचनाएं बुरी तरह तबाह चुकी हैं।

यमनी फ़ोर्सेज़ भी अतिक्रमणकारियों के हमलों के जवाब में आले सऊद और उसके किराए के सैनिकों के यमन और सऊदी अरब के भीतर ठिकानों को निशाना बनाती हैं। (MAQ/N)