दमिश्क़ के उपनगरीय इलाक़ों से 5 हज़ार आतंकवादी बाहर निकल गए
May ०३, २०१८ १६:२१ Asia/Kolkata
सीरिया की राजधानी दमिश्क़ के दक्षिण में स्थित यलदा, बबीला और बीत सहम इलाक़ों से 5000 आतंकवादी बाहर निकल गए हैं।
गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, सीरियाई सरकार और आतंकवादी गुटों के बीच हुए समझौते के आधार पर, 5 हज़ार आतंकवादी अपने परिजनों के साथ उत्तरी सीरिया स्थानांतरित हो गए।
रूस की मध्यस्थता से होने वाले समझौते के मुताबिक़, आतंकवादी इन इलाक़ों से निकलकर सीरिया के अन्य इलाक़ों में ले जाए जायेंगे और रूस उनकी सुरक्षा की गारंटी देगा।
सीरियाई सरकार और आतंकवादी गुटों के बीच यह समझौता तीन दिन पहले रूस के एक प्रतिनिधि अलेक्ज़ैंडर ज़ूरीन की मध्यस्थता में अंजाम पाया था।
इस समझौते के आधार पर उत्तरी सीरिया पहुंचने के बाद, इन आतंकवादियों को उनके हथियार भी दे दिए जायेंगे। msm
टैग्स