मिसाइल हमले से डरे इस्राईली सैनिक, कई सैनिक मोर्चा छोड़कर भागे
सीरिया के मिसाइल हमलों के बाद ज़ायोनी शासन के सैनिकों में बहुत अधिक डर फैल गया है और साथ ही इस्राईल ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, सीरिया ने इस्राईल के बर्बरतापूर्ण हमलों का मुंहतोड़ जवाब देते हुए ज़ायोनी शासन के अवैध क़ब्ज़े वाले क्षेत्र जोलान पर जवाबी कार्यवाही की है। सीरियाई सेना के इस जवाबी हमले में इस्राईल के कई सैन्य ठीकनों को भारी क्षति पहुंची है।
रिपोर्टों के मुताबिक़, मिसाइलों की बारिश होता देख ज़ायोनी सैनिकों में हड़कंप मच गया और डर कर इधर-उधर भागने लगे। इस बीच इस्राईल के ही कुछ समाचार सूत्रों ने सूचना दी है कि सीरिया के मिसाइल हमले से इस्राईली सैनिकों में इतना डर पैदा हो गया है कि कुछ सैनिक मोर्चा छोड़कर भाग गए हैं।
इस बीच बुधवार देर रात पहले इस्राईल ने सीरिया पर अपने तोप ख़ानों और मिसाइलों से हमला किया जिसको सीरियाई सेना ने असफल बनाते हुए तुरंत जावाबी कार्यवाही की और लगातार 50 से 60 मिसाइल इस्राईली सेना के ठिकानों पर दाग़ दिए, मिसाइलों की बरसात होता देख अवैध ज़ायोनी कालूनियों में बसे कट्टरपंथी यहूदियों में भगदड़ मच गई और वे सुरक्षित स्थानों में छिपने के लिए भाग खड़े हुए। कुछ ज़ायोनी तो इस्राईल छोड़कर ही भागने के प्रयास में हैं। (RZ)