यमन, सेना की ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i62902-यमन_सेना_की_ज़बरदस्त_जवाबी_कार्यवाही
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में एक टैंक को निशाना बनाया जिसमें कई सऊदी सैनिक मारे गये।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
May १३, २०१८ २०:५५ Asia/Kolkata
  • यमन, सेना की ज़बरदस्त जवाबी कार्यवाही

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के नजरान क्षेत्र में एक टैंक को निशाना बनाया जिसमें कई सऊदी सैनिक मारे गये।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों का कहना है कि यह हमला दक्षिणी सऊदी अरब में गाइडेड मीज़ाइल द्वारा किया गया। 

इसी प्रकार यमन के सैन्य सूत्रों ने बताया कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने दक्षिणी सऊदी अरब के जाज़ान क्षेत्र में तीन सैन्य ठिकानों पर तोपख़ानों से हमला किया जिसमें कई सैनिक मारे गये।

इसी प्रकार सऊदी अरब से लगी यमनी सीमा के अलमहरूक़ क्षेत्र में यमनी सेना की कार्यवाही में सऊदी अरब के सैनिकों का एक बुल्डोज़र तबाह हो गया।

यमनी सेना ने हालिया दिनों में सऊदी अरब के हमलों के जवाब में सऊदी अरब के भीतर और सऊदी घटकों के विरुद्ध हमले तेज़ कर  दिए हैं।  (AK)