अमरीकी प्रतिबंध हिज़बुल्लाह को नुक़सान नहीं पहुंचा सकतेः अदनान मंसूर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i63356-अमरीकी_प्रतिबंध_हिज़बुल्लाह_को_नुक़सान_नहीं_पहुंचा_सकतेः_अदनान_मंसूर
लेबनान के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा है कि हिज़बुल्ला के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंध प्रभावहीन रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
May २०, २०१८ १०:३३ Asia/Kolkata
  • अमरीकी प्रतिबंध हिज़बुल्लाह को नुक़सान नहीं पहुंचा सकतेः अदनान मंसूर

लेबनान के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा है कि हिज़बुल्ला के विरुद्ध अमरीका के प्रतिबंध प्रभावहीन रहेंगे।

अदनान मंसूर का कहना है कि अमरीका की ओर से हिज़बुल्लाह के विरुद्ध प्रतिबंध, यह दर्शाते हैं कि वह लेबनान के संसदीय चुनाव के परिणामों से प्रसन्न नहीं है।

लेबनान के पूर्व विदेशमंत्री ने कहा कि हिज़बुल्लाह के विरुद्ध अमरीका के नए प्रतिबंध, फ़ार्स की खाड़ी के अरब देशों के समर्थन से लगाए गए जो लेबनान के नेताओं को उनकी गतिविधियों से रोक नहीं सकते।  अदनान मंसूर ने स्पष्ट किया कि अमरीका के प्रतिबंध, लेबनान की सरकार के ढांचे और उसकी पोज़िशन को बिल्कुल भी प्रभावित नहीं कर पाएगी।इसकी वजह यह है कि लेबनानी जनता ने अपना फैसला कर लिया है।  उनका कहना था कि हर प्रकार के दबाव के बावजूद हिज़बुल्लाह, लेबनान की सरकार का हिस्सा है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब, बहरैन, कुवैत, ओमान, क़तर और संयुक्त अरब इमारात के सहयोग से अमरीका ने 16 मई को हिज़बुल्लाह के दस नेताओं के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए थे।