45 अरब डॉलर के 3000 अमरीकी बम, खरीदेगा बहरैन!
अमरीका ने बहरैन को 45 अरब डॉलर के 3000 बम बेचने पर सहमति प्रकट की है।
इतने ढेर सारे बम, बहरैन जैसे छोटे से देश को बेचने के लिए अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने यह दलील दी है कि यह सौदा , बहरैन की सरकार की मांग पर हुआ है और इस सौदे से अमरीका के नेटो से बाहर के एक मुख्य घटक की सुरक्षा मज़बूत होगी।
बहरैन की कुल आबादी लगभग सात लाख है इस लिए उसे अत्याधुनिक 3000 बमों की ज़रूरत ही नहीं है लेकिन चूंकि अमरीक को अपने हथियार बेचने हैं इस लिए वह ईरान से डरा कर यह काम कर रहा है।
विशेषज्ञों के अनुसार अमरीका , ईरानोफोबिया की मदद से क्षेत्र के अरब देशों को दुह रहा है जैसा कि ट्रम्प पहले कह चुके हैं।
इसी मध्य बहरैन में जनता ने प्रदर्शन करके अपने देश में अमरीका की सैन्य उपस्थिति का व्यापक विरोध किया और अमरीकी अतिग्रहणकारियो के निष्कासन की मांग की।
बहरैन की जनता ने पिछले शुक्रवार को, " बहरैन से अमरीकी सैनिकों के निष्कासन का राष्ट्रीय दिवस" भी मनाया।
इस अवसर पर जारी बयान में कहा गया है कि बहरैन में विदेशियों की छावनियां, बहरैन की जनता और उनकी क्रांति के खिलाफ जासूसी का केन्द्र हैं।(Q.A.)