सऊदी अरब की धमकियां केवल गीदड़ भभकियां हैं꞉ क़तर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i64646-सऊदी_अरब_की_धमकियां_केवल_गीदड़_भभकियां_हैं_क़तर
क़तर के रक्षा मंत्रालय ने रूस से एस-400 मिसाइल ख़रीदने पर सऊदी अरब द्वारा सैन्य हमले की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १०, २०१८ १७:४४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब की धमकियां केवल गीदड़ भभकियां हैं꞉ क़तर

क़तर के रक्षा मंत्रालय ने रूस से एस-400 मिसाइल ख़रीदने पर सऊदी अरब द्वारा सैन्य हमले की धमकी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

अल-ज़ज़ीरा की रिपोर्ट के अनुसार, क़तर के रक्षा मंत्री ख़ालिद अलअतीया ने दोहा द्वारा रूस से अपनी सीमा की सुरक्षा के लिए एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली ख़रीदे जाने के संबंध में सऊदी अरब द्वारा क़तर पर सैन्य हमले की धमकी का मज़ाक उड़ाते हुए कहा कि रियाज़ के इस तरह के बयान, केवल गीदड़ भभकियां हैं जिनको हम गंभीरता से नहीं लेते।

उल्लेखनीय है कि सऊदी नरेश सलमान बिन अब्दुल अज़ीज़ ने हाल ही में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमानुअल मैक्रॉन को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि क़तर को रूस से ख़रीदे जाने वाले एस-400 मिसाइल रक्षा प्रणाली के सौदे को रद्द करना होगा और अगर दोहा हमारी बात नहीं मानेगा तो हम उसपर सैन्य हमला करेंगे।

दूसरी ओर मध्यपूर्व के मामलों के जानकारों का मानना है कि एक ओर सऊदी अरब अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित स्वयं रूस से भी लगातार हथियार ख़रीद रहा है और इस समय दुनिया के एक सबसे बड़े हथियारों के ख़रीदारों में उसको गिना जाता है। साथ ही वह लगातार यमन पर बम बरसा कर वहां की जनता का नरसंहार कर रहा है। यह देश मानवाधिकार तथा बच्चों के अधिकार सहित हर तरह के अंतर्राष्ट्रीय क़ानूनों का उल्लंघन कर रहा है। इन सब अत्याचारों के बावजूद वह दूसरे देशों द्वारा उन रक्षा सौदों का विरोध करता है जो वे अपनी सीमा की रक्षा के लिए करते हैं। (RZ)