नेतनयाहू की पत्नी लाखों रुपयों के भ्रष्टाचार में लिप्त
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65356-नेतनयाहू_की_पत्नी_लाखों_रुपयों_के_भ्रष्टाचार_में_लिप्त
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री की पत्नी पर सरकारी पैसे के दुरूपयोंग और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २२, २०१८ ०५:०४ Asia/Kolkata
  • नेतनयाहू की पत्नी लाखों रुपयों के भ्रष्टाचार में लिप्त

ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री की पत्नी पर सरकारी पैसे के दुरूपयोंग और भ्रष्टाचार का आरोप लगा है।

एसोसिएटेड प्रेस के अनुसार नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू पर आरोप है कि उन्होंने सरकारी धन का दुरुपयोग किया है।  इस्राईल के न्याय मंत्रालय ने आरोप लगाया है कि नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू ने सरकारी धन का दुरूपयोग करते हुए लाखों रुपयों का भ्रष्टाचार किया है।  उन्होंने निजी कामों के लिए सरकारी धन का प्रयोग किया जो न्यायालय के अनुसार बहुत ही गंभीर आरोप है।  सारा नेतनयाहू के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र दाख़िल कर दिया गया है।  यह कार्यवाही लंबी जांच के बाद की गई है।

भ्रष्टाचार के कई आरोपों में जांच का सामना कर रहे ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने अपनी पत्नी को निर्दोष बताते हुए कहा है कि सारा ने कोई अपराध नहीं किया है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले नेतनयाहू के वकील इस बात का प्रयास करते रहे हैंं कि वे न्यायमंत्रालय यह सौदा कर लें कि भ्रष्टाचर के इस आरोप में सारा के नाम की घोषणा न की जाए।  नेतनयाहू के वकीलों ने मंत्रालय को यह प्रस्ताव दिया था कि अगर वह भ्रष्टाचार के मामले में नेतनयाहू की पत्नी के नाम की घोषणा न करें तो वे ख़ामोशी से उतना पैसा मंत्रालय को पहुंचा देंगे जितने के सारा नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार का आरोप है।  हालांकि एेसा नहीं हुआ और गुरूवार को आधिकारिक रूप में घोषणा कर दी गई कि नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू, लाखों रुपयों के भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।