दमिश्क़ हवाई अड्डे पर इस्राईल का फिर मीज़ाइल हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65598-दमिश्क़_हवाई_अड्डे_पर_इस्राईल_का_फिर_मीज़ाइल_हमला
सीरिया के सरकारी टेलीवीजन ने मंगलवार की सुबह दमिश्क़ हवाई अड्डे पर इस्राईल के मीज़ाइल हमले की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २६, २०१८ ०८:३३ Asia/Kolkata
  • दमिश्क़ हवाई अड्डे पर इस्राईल का फिर मीज़ाइल हमला

सीरिया के सरकारी टेलीवीजन ने मंगलवार की सुबह दमिश्क़ हवाई अड्डे पर इस्राईल के मीज़ाइल हमले की सूचना दी है।

सीरिया के सरकारी टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों ने सोमवार की रात भड़काऊ कार्यवाही करते हुए दमिश्क़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक बार फिर कई मीज़ाइलों से हमला किया।

कुछ सूत्रों ने भी दमिश्क़ हवाई अड्डे पर इस्राईल के हमले की पुष्टि की है और कहा है कि सीरिया के एयर डिफ़ेंस सिस्टम ने मीज़ाइल लगने से पहले ही हवा में उन्हें मार गिराया।

हालिया महीनों में सीरिया के विभिन्न क्षेत्रों में तकफ़ीरी आतंकवादियों की पराजय के बाद देश के विभिन्न क्षेत्रों में सीरियाई सेना पर इस्राईल के हमले बढ़े हैं।

सीरिया की सेना ने इस्राईली हमलों के जवाब में अभूतपूर्व कार्यवाही करते हुए अवैध अधिकृत क्षेत्र में इस्राईल के ठिकानों पर कई मीज़ाइल फ़ायर किए थे। (AK)