यमनी जियालों से डरकर भागते सऊदी अरब के भगौड़े सैनिक + वीडियो
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65793-यमनी_जियालों_से_डरकर_भागते_सऊदी_अरब_के_भगौड़े_सैनिक_वीडियो
यमनी सेना और स्वयंसेवी बल के बहादुर और साहसी जियालों ने यमन पर वर्षों से बमबारी करने वाले अत्याचारी सऊदी गठबंधन के सैनिकों को युद्ध के हर मोर्चे पर धूल चटा दी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ३०, २०१८ १९:५२ Asia/Kolkata

यमनी सेना और स्वयंसेवी बल के बहादुर और साहसी जियालों ने यमन पर वर्षों से बमबारी करने वाले अत्याचारी सऊदी गठबंधन के सैनिकों को युद्ध के हर मोर्चे पर धूल चटा दी है।

यमन में जारी हाल के दिनों में भीषण युद्ध में जहां कई अरब देशों से मिलकर बना सऊदी गठबंधन, अमेरिका, फ्रांस और ब्रिटेन जैसे देशों और ईस्राईल जैसे अवैध शासन की मदद से हर दिन यमन की निर्धन और ग़रीब जनता पर भीषण बमबारी कर रहा है वहीं दूसरी ओर इन सब के बावजूद अभी तक सऊदी अरब अपने एक भी लक्ष्य को प्राप्त नहीं कर सका है।

दूसरी ओर यमनी सेना ने स्वयंसेवी बलों की मदद से इन सभी तथाकथित शक्तिशाली देशों को नाको चने चबाने पर विवश कर दिया है। यमन के हुदैदा प्रांत पर लगभग तीन सप्ताह से अतिक्रमणकारी शक्तियां अपनी पूरी ताक़त से हमले कर रही हैं पर हर दिन उन्हें मुंह की खानी पड़ रही है।

यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों द्वारा जारी किए गए ताज़ा वीडिया में यह देखा जा सकता है कि कैसे सऊदी अरब और उसके गठबंधन के सैनिक उनसे दुम दबाकर भाग रहे हैं। (RZ)