ईरान के विरुद्ध बहरैन का घिसापिटा दावा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i65976-ईरान_के_विरुद्ध_बहरैन_का_घिसापिटा_दावा
बहरैन ने अमरीका और सऊदी अरब को खुश करने के उद्देश्य से कहा है कि ईरान इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है एेसे में वह क्षेत्र से तेल रोकने की धमकी कैसे दे सकता है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०६, २०१८ १०:५० Asia/Kolkata
  • ईरान के विरुद्ध बहरैन का घिसापिटा दावा

बहरैन ने अमरीका और सऊदी अरब को खुश करने के उद्देश्य से कहा है कि ईरान इस समय आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है एेसे में वह क्षेत्र से तेल रोकने की धमकी कैसे दे सकता है।

बहरैन के विदेशमंत्री ने कहा है कि एेसे में कि जब ईरान स्वयं आर्थिक संकट में घिरा हुआ है वह क्षेत्र से तेल निर्यात रोकने की धमकी कैसे दे सकता है?  "ख़ालिद बिन अहमद आले ख़लीफ़ा" ने ईरान पर क्षेत्रीय देशों के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप का भी आरोप लगाया है।  राष्ट्रपति डाक्टर हसन रूहानी ने 2 जूलाई को स्वीज़रलैण्ड में रहने वाले ईरानियों को संबोधित करते हुए कहा था कि ईरान का तेल निर्यात रोकने पर आधारित ट्रम्प के बयान का अर्थ यह है कि पूरे क्षेत्र का तले निर्यात नहीं हो सकता।

इस्लामी गणतंत्र ईरान, बारंबार बहरैन के निराधार दावों को रद्द करते हुए बल देता आया है कि अपनी समस्याओं को दूसरों पर थोपने से बहरैन की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है।