सऊदी अरब में दो बेगुनाह युवाओं को मिली मौत की सज़ा
आले सऊद शासन की दिखावटी अदालत ने दो बेगुनाह शिया युवकों को मौत की सज़ा सुनाई है।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की दिखावटी अदालत ने दो अलग-अलग फ़ेसलों में इस देश के शिया बाहुल्य पूर्वी प्रांत क़तीफ़ के दो युवाओं को मौत की सज़ा सुनाई है। इस बीच प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ सऊदी अरब की ही दूसरी अदालत ने एक अन्य 23 वर्षीय शिया युवक को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई है।
उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब में यमन और फ़िलिस्तीन के समर्थन में शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन करने वालों के ख़िलाफ़ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाती है और उन्हें आतंकवादी क़रार देकर या मौत की सज़ा सुनाई जाती है या फिर आजीवन कारावास की सज़ा दे दी जाती है।
एक ओर, पूर्वी सऊदी अरब के विभिन्न क्षेत्रों विशेषकर अलक़तीफ़ की जनता आले सऊद सरकार की अनुचित और क्रूर नीतियों के विरोध में वर्ष 2011 से लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है, दूसरी ओर आले सऊद शासन, इस देश की सेना और सुरक्षा कर्मियों की सहायाता से शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दमनात्मक कार्यवाहियां करता रहता है। अब तक सऊदी सेना और सुरक्षबलों की बर्रबातपूर्वक कार्यवाहियों में दर्जनों सऊदी नागरिक शहीद और घायल हो चुके हैं और दसियों लोगों को गिरफ़्तार करके इस देश की अलग-अलग जेलों में बिना न्यायालयों द्वारा सज़ा सुनाए अत्यंत कठोर परिस्तिथियों में रखा जा रहा है। (RZ)