ईरान के ख़िलाफ़ नेतनयाहू के निराधार दावे
ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री ने गुरुवार को एक बार फिर ईरान के ख़िलाफ़ अपने निराधार दावे दोहराए हैं।
बेनयामिन नेतनयाहू ने अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबन के साथ एक संयुक्त पत्रकार सम्मेलन में दावा किया कि इस्लामी गणतंत्र ईरान यूरोप व संसार के लिए सबसे बड़ा ख़तरा है। नेतनयाहू इससे पहले भी ईरान पर मध्यपूर्व में अस्थिरता फैलाने का आरोप लगा चुके हैं और उन्होंने यह दावा भी कई बार किया है कि ईरान, आतंकवादियों का समर्थन करता है।
इस्लामी गणतंत्र ईरान, क्षेत्र में अमरीकी व ज़ायोनी मोर्चे के साज़िशों व कार्यवाहियों को विफल बनाने में मूल भूमिका निभा रहा है जिससे अमरीका व इस्राईल झुंझलाए हुए हैं। ईरान ने इसी तरह इराक़ व सीरिया से अमरीका व इस्राईल समर्थित आतंकियों का सफ़ाया करने में भी अहम भूमिका निभाई है और इस बात को लेकर भी ट्रम्प और नेतनयाहू अत्यंत अप्रसन्न हैं। (HN)