बहरैनी शासन ने सैकड़ों नागरिकों की नागरिकता खत्म की
बहरैन की तानाशाही सरकार ने इस देश के 738 नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है।
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार ह्यूमन राइट्स वाच ने एक बहरैनी संगठन के हवाले से शुक्रवार को घोषणा की है कि बहरैन की आले खलीफा सरकार वर्ष 2012 से अब 738 नागरिकों की नागरिकता खत्म कर चुकी है।
बहरैन की आले खलीफा सरकार ने जारी वर्ष में इस देश के 232 नागरिकों की नागरिकता समाप्त कर दी है।
अफ्रीका और मध्यपूर्व में ह्यूमन राइट्स वाच के एक सहायक एरिक ग्लोडस्टन ने इस बारे में कहा है कि बहरैनी सरकार की ओर से इस देश के नागरिकों की नागरिकता समाप्त करना अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है और मनामा को चाहिये कि जिन नागरिकों की नागरिकता समाप्त की गयी है उनकी नागरिकता दोबारा बहाल करे।
ज्ञात रहे कि बहरैनी जनता 14 फरवरी 2011 से आले खलीफा सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रही है और उसकी मांग है कि भेदभाव को समाप्त किया जाये, राजनीतिक बंदियों को स्वतंत्र किया जाये और प्रजातांत्रिक सकरार का गठन किया जायेगा।
मानवाधिकार गुटों ने बहरैनी सरकार की दमनकारी कार्यवाहियों की भर्त्सना की है और साथ ही उन्होंने बहरैन में सुधार की मांग की है। बहरैन की तानाशाही सरकार की दमनकारी कार्यवाहियों में अब तक दसियों व्यक्ति हताहत हो चुके हैं जबकि बहुत से नागरिकों को लंबे समय तक जेल में रखने और उनकी नागिरकता समाप्त करने की सज़ा दे चुकी है। MM