सनआ हवाई अड्डा बंद रखना, युद्ध अपराध हैः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i67965-सनआ_हवाई_अड्डा_बंद_रखना_युद्ध_अपराध_हैः_अंसारुल्लाह
यमन की सर्वोच्च क्रांतिकारी परिषद के प्रमुख ने सनआ हवाई अड्डे को निरंतर बंद किए जाने को युद्ध अपराध क़रार दिया है।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Sep ०८, २०१८ १३:३२ Asia/Kolkata
  • सनआ हवाई अड्डा बंद रखना, युद्ध अपराध हैः अंसारुल्लाह

यमन की सर्वोच्च क्रांतिकारी परिषद के प्रमुख ने सनआ हवाई अड्डे को निरंतर बंद किए जाने को युद्ध अपराध क़रार दिया है।

अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सर्वोच्च क्रांतिकारी परिषद के प्रमुख मुहम्मद अली अलहूसी ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र संघय के मानवाधिकार विशेषज्ञों की रिपोर्ट से इस बात की पुष्टि होती है कि सनआ हवाई अड्डे को बंद रखना युद्ध अपराध है।

उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ और सुरक्षा परिषद दोनों से मांग की है कि वह सऊदी गठबंधन की ओर से मानवाधिकारों के विरुद्ध कार्यवाहियों की निंदा करे।

यमन की सर्वोच्च क्रांतिकारी परिषद के चेयरमैन ने यह बात बल देकर कही है कि ओमान के हवाई जहाज़ों द्वार यमनी प्रतिनिधि मंडल और घायलों के स्थानांतरण की अनुमति न देना भी मानवाधिकारों के खुले उल्लंघन का स्पष्ट नमूना है।

ज्ञात रहे कि यमन की जनक्रांति अंसारुल्लाह का एक प्रतिनधिमंडल शांति वार्ता में भाग लेने के लिए ओमान हवाई अड्डे द्वारा सनआ से जेनेवा जाना चाहता था किन्तु सऊदी गठबंधन ने ऐसा करने की अनुमति नहीं दी है।

सऊदी गठबंधन की बाधाओं के कारण गुरुवार को जेनेवा में होने वाली शांति वार्ता विलंब का शिकार हो गयी। (AK)