बसरा संकट के समाधान के लिए इराक़ी प्रधान मंत्री बसरा पहुंचे
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68033-बसरा_संकट_के_समाधान_के_लिए_इराक़ी_प्रधान_मंत्री_बसरा_पहुंचे
इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने सोमवार को हिंसा ग्रस्त बसरा शहर का दौरा किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १०, २०१८ १४:४७ Asia/Kolkata
  • बसरा संकट के समाधान के लिए इराक़ी प्रधान मंत्री बसरा पहुंचे

इराक़ी प्रधान मंत्री हैदर अल-अबादी ने सोमवार को हिंसा ग्रस्त बसरा शहर का दौरा किया है।

बसरा पहुंचकर अल-अबादी ने कहा, कॉंसूलेटों और सरकारी कार्यालयों पर हमले किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं हैं।

बसरा में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के बारे में उन्होंने कहा, बसरा के गवर्नर के अनुरोध पर यह काम पहले ही अंजाम दिया जा चुका है।

इराक़ी प्रधान मंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि अशांति और हिंसा की स्थिति में जन सेवाओं को उपलब्ध कराना संभव नहीं है।

ग़ौरतलब है कि इराक़ी सांसदों ने मंगलवार को सदन की आपात बैठक में अल-अबादी सरकार से मांग की थी कि वह बसरा संकट का तुरंत समाधान निकाले।

पिछले हफ़्तों में बसरा में बेरोज़गारी, बिजली और पानी की क़िल्लत और जन सेवाओं के अभाव के विरोध में हिंसक प्रदर्शन हुए थे, इन प्रदर्शनों में 15 लोगों की मौत हो गई थी। msm