सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमन के मिसाइल हमले
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी सैन्य गठबंधन के ठिकाने पर कम दूरी तक मारक क्षमता वाला एक मिसाइल फ़ायर किया है।
सोमवार को प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, यमनी सेना के मिसाइल हमले में पश्चिमी तट के इलाक़े में सऊदी सैन्य गठबंधन को भारी नुक़सान पहुंचा है।
रविवार की रात को भी यमनी सेना ने सऊदी अरब के जाज़ान इलाक़े में स्थित सऊदी सैन्य छावनी पर बद्र-1 बैलिस्टिक मिसाइल फ़ायर किया था।
शनिवार की रात को भी जाज़ान में एक व्यवसायिक केन्द्र को बद्र-1 बैलिस्टिक मिसाइल से निशाना बनाया गया था।
यमन पर पिछले तीन साल से अधिक से सऊदी सैन्य गठबंधन के ताबड़ तोड़ हमले जारी हैं और इस गठबंधन ने यमन का पूर्ण रूप से घेरवा कर रखा है, इसके बावजूद यमन की रक्षा शक्ति में लगातार वृद्धि हो रही है।
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब की राजधानी रियाज़ पर भी लम्बी दूरी तक मारक क्षमता वाले बैलिस्टिक मिसाइल दाग़े हैं, इससे यमन की मिसाइल शक्ति का अंदाज़ा किया जा सकता है। msm