सीरिया से निकलने का अभी कोई इरादा नहींः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68431-सीरिया_से_निकलने_का_अभी_कोई_इरादा_नहींः_अमरीका
अमरीका के रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके देश के सैनिक दाइश के सफाए के बावजूद सीरिया में बने रहेंगे।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २५, २०१८ ०५:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया से निकलने का अभी कोई इरादा नहींः अमरीका

अमरीका के रक्षामंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उनके देश के सैनिक दाइश के सफाए के बावजूद सीरिया में बने रहेंगे।

जेम्स मैटिस ने दावा किया कि अमरीकी सैनिक स्थानीय सेना बनाने और दाइश के वापस सीरिया न आने के विश्वास के बाद भी इसी देश में बने रहेंगे।

दाइश विरोधी तथाकथित गठबंधन ने 14 जनवरी को एलान किया था कि वह सीरिया के कुद्र क्षेत्र में एक प्रकार के सीमा सुरक्षा बलों का गठन चाहता है जिसकी संख्या तीस हज़ार होगी।

ज्ञात रहे कि सीरिया की सरकार की अनुमति के बिना अमरीका, तथाकथित दाइश विरोधी गठबंधन की आड़ में सीरिया में मौजूद है।  दाइश विरोधी अमरीकी गठबंधन अब तक दाइश सहित कई आतंकी गुटों को सीरिया तथा इराक़ में अरबों डालर के हथियार दे चुका है।  इसके अतिरिक्त आए दिन यह समाचार भी मिलते रहते हैं कि सीरिया और इराक़ में दाइश के फंसे हुए सरग़नाओं और आतंकवादियों को अमरीकी हैलिकाप्टर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं।  अमरीका और अवैध ज़ायोनी शासन दोनो ही सीरिया में दाइश के की पराजय से बहुत चिंतित हैं।