इस्राईल के परमाणु निरस्त्रीकरण की ज़रूरत है, क़तर
क़तर ने इस्राईल के परमाणु हथियारों को क्षेत्र और विश्व की शांति के लिए ख़तरा बताते हुए उसके निरस्त्रीकरण की मांग की है।
बुधवार को वियना में क़तर के प्रतिनिधि शेख़ अली बिन जासिम आले-सानी ने कहा, पूर्ण रूप से परमाणु निरस्त्रीकरण ही इन हथियारों के इस्तेमाल या उनके इस्तेमाल की धमकी पर रोक लगा सकता है।
वियना में अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के वार्षिक सम्मेलन में जासिम आले-सानी का कहना था कि मध्यपूर्व को परमाणु हथियारों से पाक करने के लिए एक मैकेनिज़म तैयार करने की ज़रूरत है।
उन्होंने 1995 के सम्मेलन में मध्यपूर्व को परमाणु हथियारों से पाक क्षेत्र बनाने के लिए किए गए फ़ैसले को व्यवहारिक नहीं बनाए जनाए पर अफ़सोस का इज़हार किया।
आले-सानी का कहना था कि इस्राईल को एनपीटी पर हस्ताक्षर करने चाहिए, ताकि परमाणु हथियारों के ख़तरे से बचा जा सके। msm