हिज़्बुल्लाह नेतनयाहू की मीडिया नौटंकी को गंभीरता से नहीं लेता है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68721-हिज़्बुल्लाह_नेतनयाहू_की_मीडिया_नौटंकी_को_गंभीरता_से_नहीं_लेता_है
​​​​​​​हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह किसी भी ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct ०४, २०१८ ०९:१५ Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह नेतनयाहू की मीडिया नौटंकी को गंभीरता से नहीं लेता है

​​​​​​​हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने कहा है कि हिज़्बुल्लाह किसी भी ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

क़ासिम का कहना था कि हिज़्बुल्लाह के निकट इस्राईली प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतनयाहू की मीडिया नौटंकी का कोई महत्व नहीं है।

बुधवार को हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव ने कहा, नेतनयाहू के मीडिया प्रोपैगंडे में कोई जान नहीं है और हिज़्बुल्लाह इस तरह की बातों को गंभीरता से नहीं लेता है।

उन्होंने उल्लेख किया कि हिज़्बुल्लाह हमेशा अपनी शक्ति बढ़ाने और अपने हथियारों को धार देने का प्रयास करता रहता है और भविष्य में भी ऐसा करता रहेगा।

ग़ौरतलब है कि नेतनयाहू ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 73वें अधिवेशन में अपने भाषण के दौरान एक तस्वीर दिखाते हुए दावा किया था कि हिज़्बुल्लाह ने अपने मिसाइलो को बेरूत एयरपोर्ट के निकट छिपा रखा है। msm