सऊदी अरब से टक्कर लेने के बाद क़तर बना अधिक शक्तिशाली
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i68806-सऊदी_अरब_से_टक्कर_लेने_के_बाद_क़तर_बना_अधिक_शक्तिशाली
क़तर नरेश ने कहा है कि जब से सऊदी अरब और उसके सहयोगी अरब देश बहरैन, संयुक्त अरब इमारात और मिस्र के साथ टकराव हुआ है तब से क़तर और अधिक शक्तिशाली बना है।
(last modified 2026-02-02T09:57:42+00:00 )
Oct ०७, २०१८ १४:५३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब से टक्कर लेने के बाद क़तर बना अधिक शक्तिशाली

क़तर नरेश ने कहा है कि जब से सऊदी अरब और उसके सहयोगी अरब देश बहरैन, संयुक्त अरब इमारात और मिस्र के साथ टकराव हुआ है तब से क़तर और अधिक शक्तिशाली बना है।

मेहर समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक़ क़तर नरेश शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने अपनी अर्जेटीना यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व के बहुत से देशों को चुनौतियों का सामना है जिनमें क़तर भी शामिल है। उन्होंने कहा कि क़तर को क्षेत्रीय देशों का भी सामना है लेकिन इन सबके बावजूद क़तर कठिन चरण पार करने में सफल रहा है। शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने कहा कि क़तर ने सऊदी अरब के नापाक और शत्रुतापूर्ण इरादों को समय रहते विफल बना दिया है।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरबसंयुक्त अरब इमारातबहरैन और मिस्र ने क़तर पर आतंकवाद के समर्थन का आरोप लगाकर उसकी ज़मीनीहवाई और समुद्री सीमा की नाकाबंदी कर रखा है। फार्स की ख़ाडी के इन देशों के बीच जारी संकटों के एक वर्ष से अधिक समय गुज़रने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि क़तर और सऊदी अरब, बहरैन, मिस्र और संयुक्त अरब इमारात के बीच जारी तनाव दिन प्रतिदिन और गहराता जा रहा है। (RZ)