दाइश ने 10 सीरियाई नागरिकों को फांसी दे दी
तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश के आतंकवादियों ने सीरिया के दैरुज़्ज़ोर प्रांत में 10 नागरिकों को फांसी पर लटका दिया है।
लंदन स्थित सीरियन ऑब्ज़र्वेटरी फ़ॉर ह्यूमन राइट्स की रिपोर्ट के मुताबिक़, दाइश ने जिन 10 सीरियाई नागरिकों की हत्या की है, वे इस आतंकवादी गुट की जेल में बंद थे।
दाइश की यह जेल दैरुज्ज़ोर प्रांत के दक्षिण पूरब के हजीन इलाक़े में स्थित है।
इससे पहले शुक्रवार को भी दाइश के आतंकवादियों ने दैरुज्ज़ोर के दक्षिण इलाक़े में सीरियाई शरणार्थियों के कैम्प पर हमला करके 130 परिवारों को बंधक बना लिया था।
ग़ौरतलब है कि अमरीका, इस्राईल और सऊदी अरब समर्थित बचे खुचे तकफ़ीरी आतंकवादी सीरिया में अब भी आम नागरिकों को निशाना बनाते रहते हैं।
सीरियाई सेना ने स्वयं सेवी बलों के समर्थन, देश के अधिकांश इलाक़ों को दाइश और अन्य आतंकवादी गुटों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है। msm