सीरिया, दक्षिणी क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर ज़बरदस्त कार्यवाही
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69113-सीरिया_दक्षिणी_क्षेत्रों_में_दाइश_के_ठिकानों_पर_ज़बरदस्त_कार्यवाही
सीरियाई सूत्रों ने देश के दक्षिणी सुवैदा मरुस्थल में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर सीरियाई सेना ने मीज़ाइल, तोपख़ाने और हवाई हमलों की सूचना दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १७, २०१८ १७:०६ Asia/Kolkata
  • सीरिया, दक्षिणी क्षेत्रों में दाइश के ठिकानों पर ज़बरदस्त कार्यवाही

सीरियाई सूत्रों ने देश के दक्षिणी सुवैदा मरुस्थल में आतंकवादी गुट दाइश के ठिकानों पर सीरियाई सेना ने मीज़ाइल, तोपख़ाने और हवाई हमलों की सूचना दी है।

मेहर न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया की सेना ने बुधवार को सुवैदा प्रांत के पूर्वी मरुस्थल में सफ़ा के पहाड़ी क्षेत्रों में तकफ़ीरी आतंकवादियों के ठिकानों पर भीषण हमला किया।

सेना की इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गये और घायल हुए।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि सीरिया की सेना ने तूलूल सफ़ा के दुर्गम क्षेत्रों में से एक पहाड़ी क्षेत्र में आतंकवादी गुट दाइश का घेराव कर लिया है  और इस क्षेत्र में दाइश के विरुद्ध विस्तृत करने के लिए तैयार हो रही है।

सीरिया की सेना ने मंगलवार को दाइश के आतंकियों के आत्मसमर्पण के लिए संघर्ष विराम की घोषणा की थी किन्तु आतंकवादी गुट दाइश ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया और बुधवार की सुबह सेना के ठिकानों पर हमला कर दिया जिसे सेना के जवानों ने समय रहते ही विफल बना दिया। (AK)