सऊदी, खाशुक़जी की हत्या स्वीकार करने की तैयारी में!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69127-सऊदी_खाशुक़जी_की_हत्या_स्वीकार_करने_की_तैयारी_में!
सऊदी अरब के मामलों के दो जानकारों ने बताया है कि सऊदी अरब के अधिकारी, इस देश के पत्रकार, जमाल खाशुक़जी की हत्या को स्वीकार करने पर आधारित रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Oct १८, २०१८ १०:२७ Asia/Kolkata
  • सऊदी, खाशुक़जी की हत्या स्वीकार करने की तैयारी में!

सऊदी अरब के मामलों के दो जानकारों ने बताया है कि सऊदी अरब के अधिकारी, इस देश के पत्रकार, जमाल खाशुक़जी की हत्या को स्वीकार करने पर आधारित रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं।

इन सूत्रों ने सीएनएन टीवी चैनल से एक वार्ता में कहा है कि इस इक़बालिया बयान में सऊदी यह कहेंगे कि इस पत्रकार की मौत, पूछताछ के समय एक दुर्घटना में हो गयी। 

इसी मध्य अमरीका के डेमोक्रेट सेनेटर, बिन कार्डिन ने इस बात का उल्लेख करते हुए कि निश्चित रूप से सऊदियों ने जमाल खाशुकजी की हत्या की है, कहा कि रियाज़ के आर्थिक सम्मेलन में अमरीका के वित्त मंत्री की उपस्थिति का कार्यक्रम भंग कर देना चाहिए। 

तुर्की ने भी इस सऊदी पत्रकार की भयानक हत्या के बारे में अपनी जांच जारी रखते हुए सऊदी अरब के उन सात संदिग्धों के पास्पोर्टों की फोटो प्रकाशित कर दी है जिन पर इस हत्या में शामिल होने का शक है। 

यदि यह साबित हो जाए कि सऊदी अरब की सरकार ने अपने विरोधी पत्रकार की हत्या की है वह भी इस हत्या के लिए वाणिज्य दूतावास जैसी जगह का प्रयोग किया है तो यह पहले से बदनाम सऊदी अरब के लिए बहुत बड़ी बदनामी होगी। 

याद रहे सऊदी अरब के सरकार विरोधी पत्रकार, जमाल खाशुक़जी 2 अक्तूबर को कुछ दस्तावेज़ लेने इंस्ताबूल स्थिति सऊदी वाणिज्य दूतावास में गये थे मगर फिर वह वहां से निकले ही नहीं। 

उनका नाम सऊदी अरब सरकार की वांटेट लोगों की लिस्ट में था और गिरफ्तारी के डर से वह सऊदी अरब से बाहर रहते थे। (Q.A.)