क़तर ने किया अमरीका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69846-क़तर_ने_किया_अमरीका_और_ब्रिटेन_के_साथ_संयुक्त_सैन्य_अभ्यास
क़तर ने अमरीका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Nov १२, २०१८ १५:०५ Asia/Kolkata
  • क़तर ने किया अमरीका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास

क़तर ने अमरीका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास किया है।

क़तर के रक्षा मंत्रालय ने एलान किया है कि दोहा ने ब्रिटेन तथा अमरीका के साथ मिलकर संयुक्त सैन्य अभ्यास किया।  क़तर के अनुसार यह सैन्य अभ्यास अलअदीद सैन्य छावनी में किया गया।

क़तर के रक्षा मंत्रालय ने रविवार को बताया कि यह संयुक्त सैन्य अभ्यास, अमरीका और ब्रिटेन के साथ उसके सैन्य सहयोग के स्तर का परिचायक है।  इस बयान में कहा गया है कि क़तर की वायुसेना हर प्रकार के ख़तरे का मुक़ाबला करने के लिए तैयार है।  क़तर के रक्षामंत्रालय के अनुसार यह संयुक्त सैन्य अभ्यास, आतंकवाद के विरुद्ध संघर्ष में भी सहायक सिद्ध होगा।

क़तर ने अमरीका और ब्रिटेन के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास एेसी स्थिति में किया है कि जब सऊदी अरब, संयुक्त अरब इमारात, बहरैन तथा मिस्र ने यह आरोप लगाते हुए दोहा की नीतियां रेयाज़ की क्षेत्रीय नीतियों से समन्वित नहीं हैं जून 2017 को क़तर से संबन्ध विच्छेद करते हुए उसपर प्रतिबंध लगा दिये थे।