प्रतिरोधक संगठनों के समर्थन में पूरे फ़िलिस्तीन में प्रदर्शन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i69902-प्रतिरोधक_संगठनों_के_समर्थन_में_पूरे_फ़िलिस्तीन_में_प्रदर्शन
फ़िलिस्तीन के इलाक़े पश्चिमी तट के विभिन्न भागों में लोगों ने प्रदर्शन करके गज़्ज़ा में रहने वाले फिलिस्तीनियों का समर्थन किया और इस इलाक़े पर इस्राईल के हमलों की निंदा की।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Nov १४, २०१८ ०९:३९ Asia/Kolkata
  • प्रतिरोधक संगठनों के समर्थन में पूरे फ़िलिस्तीन में प्रदर्शन

फ़िलिस्तीन के इलाक़े पश्चिमी तट के विभिन्न भागों में लोगों ने प्रदर्शन करके गज़्ज़ा में रहने वाले फिलिस्तीनियों का समर्थन किया और इस इलाक़े पर इस्राईल के हमलों की निंदा की।

रामल्ला, अलख़लील, नाबलुस और जेनीन सहित कई शहरों के फ़िलिस्तीनियों ने प्रदर्शन करके मांग की कि ग़ज़्ज़ा का परिवेष्टन तत्काल समाप्त किया जाए।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि फ़िलिसतीनी प्रतिरोधक संगठनों ने ज़ायोनी शासन के हमलों को मुंहतोड़ जवाब देकर सभी फ़िलिस्तीनियों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है और फ़िलिस्तीनियों को गौरवान्वित किया है।

दूसरी ओर ग़ज़्ज़ा पट्टी के कई इलाक़ों में भी ज़ोरदार प्रदर्शन हुए और प्रदर्शनकारियों ने ज़ायोनी शासन के हमलों के जवाब में फ़िलिस्तीनी प्रतिरोधक संगठनों की कार्यवाहियों की सराहना की।

गज़्ज़ा शहर में सैकड़ों फ़िलिस्तीनी अलअक़सा टीवी चैनल की उस इमारत के सामने एकत्रित हुए जिसे इस्राईल ने हवाई हमला करके ध्वस्त कर दिया है। प्रदर्शनकारियों ने प्रतिरोधक संगठनों के साथ एकजुटता पर ज़ोर दिया।

हालिया झड़प में ज़ायोनी शासन के हमलों में 14 फ़िलिस्तीनी शहीद हुए और 30 घायल हो गए।