फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद एक विफल एवं अप्रासंगिक संगठन है
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70786-फ़ार्स_खाड़ी_सहयोग_परिषद_एक_विफल_एवं_अप्रासंगिक_संगठन_है
क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद एक विफल एवं अप्रासंगिक संगठन है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Dec १५, २०१८ १६:२१ Asia/Kolkata
  • फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद एक विफल एवं अप्रासंगिक संगठन है

क़तर के विदेश मंत्री ने कहा है कि फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद एक विफल एवं अप्रासंगिक संगठन है।

शनिवार को क़तर के विदेश मंत्री मोहम्मद बिन अब्दुर्रहमान आले सानी ने दोहा फ़ोरम 2018 के उद्घाटन समारोह में कहा, फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद या जीसीसी और उसके महासचिव को किसी तरह की कोई शक्ति हासिल नहीं है।

उन्होंने कहा, फ़ार्स खाड़ी सहयोग परिषद के ढांचे में सुधार की ज़रूरत है, ताकि नई व्यवस्था के साथ ऐसे नियम बनाएं जिनका पालन संगठन के सदस्यों के लिए अनिवार्य हो।

शनिवार को ही इससे पहले दोहा फ़ोरम 2018 क उद्घाटन समारोह में क़तर के अमीर शेख़ तमीम बिन हमद आले सानी ने कहा था कि क़तर संकट को लेकर दोहा के दृष्टिकोण में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है, दोहा बातचीत और दूसरे देशों के मामलों में हस्तक्षेप न करने पर बल देता है। msm