जायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i70959-जायोनी_सैनिकों_ने_एक_फ़िलिस्तीनी_युवा_को_शहीद_कर_दिया
इसी बीच फिलिस्तीन के एक अध्ययन केन्द्र ने घोषणा की है कि जारी वर्ष के आरंभ से अब तक केवल 54 फिलिस्तीनी बच्चों को जायोनी सैनिकों ने गोली मारकर शहीद कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २१, २०१८ ०९:२० Asia/Kolkata
  • जायोनी सैनिकों ने एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया

इसी बीच फिलिस्तीन के एक अध्ययन केन्द्र ने घोषणा की है कि जारी वर्ष के आरंभ से अब तक केवल 54 फिलिस्तीनी बच्चों को जायोनी सैनिकों ने गोली मारकर शहीद कर दिया है।

जायोनी सैनिकों ने रामल्लाह में हमला करके एक फिलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया।

हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने घोषणा की है कि जायोनी सैनिकों ने गुरूवार को पश्चिमी किनारे के रामल्लाह क्षेत्र में हमला करके एक फिलिस्तीनी युवा को शहीद और एक अन्य को घायल कर दिया। इस हमले के बारे में अधिक व्योरा प्राप्त नहीं है।

इसी बीच फिलिस्तीन के एक अध्ययन केन्द्र ने घोषणा की है कि जारी वर्ष के आरंभ से अब तक केवल 54 फिलिस्तीनी बच्चों को जायोनी सैनिकों ने गोली मारकर शहीद कर दिया है।

इसी प्रकार इस केन्द्र ने बताया है कि वापसी मार्च के दौरान भी जायोनी सैनिकों ने 44 फिलिस्तीनी बच्चों को गोली मार कर शहीद कर दिया जिनमें तीन के शव को अब भी जायोनी सैनिकों ने अपने पास रोक रखा है। MM