सीरिया के ख़िलाफ़ हमले जारी रहेंगे, नेतनयाहू
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71045-सीरिया_के_ख़िलाफ़_हमले_जारी_रहेंगे_नेतनयाहू
इस्राईली प्रधान मंत्री ने सीरिया के ख़िलाफ़ हमले जारी रखने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१८ ०९:२१ Asia/Kolkata
  • सीरिया के ख़िलाफ़ हमले जारी रहेंगे, नेतनयाहू

इस्राईली प्रधान मंत्री ने सीरिया के ख़िलाफ़ हमले जारी रखने पर बल दिया है।

लेबनान के अल-मयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने रविवार को कहा, सीरिया से अमरीकी सैनिको के निकलने के बाद भी दमिश्क़ के प्रति तेल-अवीव की नीतियों में कोई परिवर्तन नहीं आएगा।

नेतनयाहू का कहना था कि अगर ज़रूरत हुई तो इस्राईली सेना सीरिया में अपने हमलों में वृद्धि करेगी।

इस्राईली प्रधान मंत्रा ने कहा, सुरक्षा और सूचनाओं के आदान प्रदान समेत विभिन्न क्षेत्रों में इस्राईल और अमरीका के बीच सहयोग जारी रहेगा।

ग़ौरतलब है कि इस्राईल और अमरीका सीरिया संकट के शुरूआत से ही सीरियाई विरोधी आतंकवादी गुटों का समर्थन कर रहे हैं।

आतंकवादी गुटों के समर्थन में इस्राईल ने सीरिया में दर्जनों हवाई हमले किए हैं। msm