विश्व समुदाय, बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण को रुकवाएः फ़िलिस्तीन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71069-विश्व_समुदाय_बैतुल_मुक़द्दस_के_यहूदीकरण_को_रुकवाएः_फ़िलिस्तीन
फ़िलिस्तीन के विेदेशमंत्रालय ने अपने एक बयान में बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण को रुकवाने के लिए विश्व समुदाय से गंभीर कार्यवाही करने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २४, २०१८ १७:०४ Asia/Kolkata
  • विश्व समुदाय, बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण को रुकवाएः फ़िलिस्तीन

फ़िलिस्तीन के विेदेशमंत्रालय ने अपने एक बयान में बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण को रुकवाने के लिए विश्व समुदाय से गंभीर कार्यवाही करने की मांग की है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनसुार फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय ने एक बयान में बल दिया है कि बैतुल मुक़द्दस के परिवेष्टन और इसके आसपास बस्तियों के निर्माण सहित इस शहर के यहूदीकरण की परिधि में ज़ायोनी शासन की अपराधिक कार्यवाहियां, फ़िलिस्तीनी पहचान के लिए बहुत बड़ा ख़तरा हैं। 

फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय ने अपने बयान में बल दिया कि मस्जिदुल अक़सा के दक्षिणी क्षेत्र और सिलवान मुहल्ले में यहूदी बस्तियों का निर्माण, बैतुल मुक़द्दस के यहूदीकरण की योजना को पूरा करने की योजना का भाग है। 

फ़िलिस्तीन के विदेशमंत्रालय के बयान में बयान में विश्व समुदाय से इस्राईल की अतिग्रहणकारी और विस्तारवादी कार्यवाहियों को रुकवाने के लिए गंभीर कार्यवाही करने की मांग की है। (AK)