उत्तरी इराक़ में दाइश का आतंक, 15 हताहत व घायल
-
बग़दाद के पूर्वी भाग सद्र सिटी में एक बाज़ार में कार बम के धमाके की जगह का मुआयना करते इराक़ी नागरिक (फ़ाइल फ़ोटो, इराक़ी न्यूज़ एजेंसी के सौजन्य से)
इराक़ी सेना ने देश के उत्तरी भाग में स्थित तलअफ़र शहर में कार बम के धमाके में कम से कम 3 लोगों के मरने की सूचना दी है। मंगलवार को हुए इस धमाके में 12 लोग घायल भी हुए हैं।
उधर उत्तरी इराक़ के कर्कूक प्रांत के सूचना सूत्रों ने बताया कि दाइश के ज़ायोनी तकफ़ीरी आतंकियों ने इस प्रांत में 14 लोगों का अपहरण किया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, दाइश के आतंकी इन अपहृत लोगों को कर्कूक के पश्चिम में ज़ग़ीतून घाटी ले गए हैं।
दूसरी ओर इराक़ के एक सुरक्षा सूत्र ने भी सोमवार की रात बताया कि दाइश के आतंकियों ने सलाहुद्दीन प्रांत के उत्तर में स्थित तूज़ख़ुरमातू क्षेत्र के एक गांव से 4 लोगों का अपहरण कर लिया।
इराक़ में दाइश की कमर टूटने के बावजूद, अभी भी इस गुट के कुछ बचे खुचे तत्व इस देश में छिट पुट आतंकी कृत्य करते रहते हैं। (MAQ/N)