इराक़, सोशल मीडिया पर कई आतंकी योजना विफल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i71106-इराक़_सोशल_मीडिया_पर_कई_आतंकी_योजना_विफल
इराक़ के गृहमंत्रालय ने सोशल मीडियार पर आतंकवादी गुट दाइश की दर्जनों योजनाओं को विफल बना दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Dec २५, २०१८ १७:२४ Asia/Kolkata
  • इराक़, सोशल मीडिया पर कई आतंकी योजना विफल

इराक़ के गृहमंत्रालय ने सोशल मीडियार पर आतंकवादी गुट दाइश की दर्जनों योजनाओं को विफल बना दिया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार इराक़ के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता साद मअन ने अपने एक बयान में कहा कि गृहमंत्रालय की विशेष सूचना और तकनीकी टीम ने सोशल मीडिया पर आतंकवादी गुट दाइश के 88 अकाउंट बंद कर दिया है।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि तकफ़ीरी आतंकवादी गुट दाइश ने फ़ेसबुक, ट्वीटर और इन्टाग्राम जैसे सोशल नेटवर्क को हथियारों की बिक्री के लिए प्रयोग किया। इसी प्रकार आतंकवादी गुट दाइश सोशल मीडिया पर सक्रिय अपने साथियों के साथ सांठगांठ करके इराक़ के दूसरे क्षेत्रों में आतंकवादी कार्यवाही करता है।

इसी मध्य कुछ टीकाकारों ने देश के सुरक्षा मामलों की अनदेखी किए जाने की ओर से सचेत किया है िऔर कहा है कि इसके बहुत ही ख़तरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं। (AK)