तालिबान व अमरीका के मध्य बैठक रद्द!
अफगानिस्तान के सूत्रों ने बताया है कि क़तर में अमरीका व तालिबान के मध्य होने वाली प्रस्तावित भेटवार्ता रद्द कर दी गयी है।
रिपोर्ट के अनुसार बैठक का कार्यक्रम तालिबान ने रद्द कर दिया है क्योंकि उन्हें बैठक में उठाए जाने वाले मुद्दों में परिवर्तन पर आपत्ति थी।
तालिबान ने मंगलवार को एक बयान जारी करके बताया है कि बुधवार को क़तर में अमरीका के साथ होने वाली भेटवार्ता का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है।
तालिबान ने कहा है कि बैठक को इस लिए रद्द किया जा रहा है क्योंकि अमरीकी प्रतिनिधियों के साथ होने वाली बैठक के विषयों में परिवर्तन कर दिया गया है और इस परिवर्तन की वजह से तालिबान में बैठक में भाग न लेने का फैसला किया है।
इस से पहले तालिबान के साथ यह बैठक सऊदी अरब में होने वाली थी किंतु उस बैठक में अफगान सरकार के प्रतिनिधियों के भाग लेने के कार्यक्रम के कारण तालिबान में बैठक में भाग लेने के इन्कार किया था जिसके बाद वह कत़र में अफगान प्रतिनिधियों के बिना , अमरीका के साथ वार्ता पर तैयार हुए थे।
अफगानिस्तान की सरकार का कहना है कि तालिबान के साथ होने वाली किसी भी शांति वार्ता में काबुल सरकार के प्रतिनिधियों की उपस्थिति आवश्यक है। (Q.A.)