बहरैन में शीया धर्मगुरूओं की परिषद के प्रमुख जेल से रिहा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72268-बहरैन_में_शीया_धर्मगुरूओं_की_परिषद_के_प्रमुख_जेल_से_रिहा
मशअल पर शैख ईसा कासिम का समर्थन करने और उनके मकान के सामने होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार करके ढ़ाई वर्षों तक जेल में रखा गया था।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jan ३०, २०१९ ०९:३४ Asia/Kolkata
  • बहरैन में शीया धर्मगुरूओं की परिषद के प्रमुख जेल से रिहा

मशअल पर शैख ईसा कासिम का समर्थन करने और उनके मकान के सामने होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार करके ढ़ाई वर्षों तक जेल में रखा गया था।

बहरैन की आले ख़लीफा अदालत ने शीया धर्मगुरूओं की परिषद के प्रमुख को ढ़ाई साल के बाद जेल से रिहा कर दिया है।

समाचार एजेन्सी रसा के अनुसार बहरैन के वरिष्ठतम शीया धर्मगुरू शैख ईसा कासिम की नागरिकता समाप्त कर दिये जाने के बाद सैयद मजीद अलमशअल ने दोराज़ में उनके मकान के सामने धरना प्रदर्शन का आह्वान किया था।

मशअल पर शैख ईसा कासिम का समर्थन करने और उनके मकान के सामने होने वाले धरना प्रदर्शन में भाग लेने के आरोप में गिरफ्तार करके ढ़ाई वर्षों तक जेल में रखा गया था।

बहरैन में शीया धर्मगुरूओं के परिषद के प्रमुख जेल से रिहा होने के बाद शैख ईसा कासिम के सम्मान में उनके मकान पर गये।

ज्ञात रहे कि शैख ईसा कासिम उपचार के लिए लंदन गये थे और वहां से वह इराक के पवित्र नगर कर्बला चले गये हैं। MM