सीरिया में मिली 2000 लोगों की सामूहिक क़ब्र
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i72796-सीरिया_में_मिली_2000_लोगों_की_सामूहिक_क़ब्र
सीरिया के रक़्क़ा प्रांत में एक सामूहिक क़ब्र का पता चला है जिसमें 2000 से अधिक शवों की संभावना है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Feb १६, २०१९ १५:५५ Asia/Kolkata
  • सीरिया में मिली 2000 लोगों की सामूहिक क़ब्र

सीरिया के रक़्क़ा प्रांत में एक सामूहिक क़ब्र का पता चला है जिसमें 2000 से अधिक शवों की संभावना है।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार कुर्द बलों ने सीरिया के रक़्क़ा प्रांत के "अलफ़ख़ीख़ा" नामक क्षेत्र में एसी सामूहिक क़ब्र ढूंढी है जिसके बारे में कहा जा रहा है कि उसमें 2000 से अधिक लोग दफ़न हैं।  यह क़ब्र दो भागों में है।  पहले भाग से अब तक कम से कम 170 शव निकाले जा चुके हैं।  इस सामूहिक क़ब्र के दक्षिणी भाग में एक हज़ार से अधिक शवों का अनुमान लगाया जा रहा है।  इस सामूहिक क़ब्र में जो लोग दफ़न हैं उनमें से अधिकांश सीरिया के आम नागरिक बताए जा रहे हैं।  रिपोर्ट में कहा गया है कि इस सामूहिक क़ब्र के उत्तरी भाग से शवों के निकालने का काम इसलिए आरंभ नहीं किया जा सका क्योंकि इसके चारों ओर बारूदी सुरंगें बिछी हुई हैं।

इससे पहले सीरिया के कुर्द बलों ने बताया था कि उसने रक़्क़ा नगर में एक अन्य सामूहिक क़ब्र से 2500 शव निकाले थे।  बताया जाता है कि मरने वालों में से अधिकांश का संबन्ध अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन की बमबारी से था।  बताया जाता है कि अमरीका के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सीरिया में जो बमबारी की है उसमें कम से कम 8000 लोग मारे गए हैं।