यमनी सैनिकों ने दसियों सऊदी सैनिकों को मार गिराया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i73328-यमनी_सैनिकों_ने_दसियों_सऊदी_सैनिकों_को_मार_गिराया
यहिया सरीअ ने कहा कि यह हमला नजरान के समीप रबीआ और अलअजाशिर क्षेत्र में हुआ।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Mar ०६, २०१९ १०:५० Asia/Kolkata
  • यमनी सैनिकों ने दसियों सऊदी सैनिकों को मार गिराया

यहिया सरीअ ने कहा कि यह हमला नजरान के समीप रबीआ और अलअजाशिर क्षेत्र में हुआ।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहिया सरीअ ने कहा है कि सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अतिक्रमणकारी गठबंधन पर बड़ा हमला किया है जिसमें अतिक्रमणकारियों को भारी जानी और माली नुकसान पहुंचा है।

यहिया सरीअ ने कहा कि यह हमला नजरान के समीप रबीआ और अलअजाशिर क्षेत्र में हुआ।

इसी प्रकार उन्होंने कहा कि यमन के उत्तर में स्थित अलजौफ़ प्रांत में भी यमनी सेना और स्वयं सेवी सेना के जवानों ने अतिक्रमणकारियों के एकत्रित होने के ठिकानों पर तोपख़ानों से गोलाबारी की जिसके परिणाम में भाड़े के कई सऊदी सैनिक हताहत व घायल हो गये।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब ने 26 मार्च 2015 को अमेरिका, संयुक्त अरब इमारात और कुछ दूसरे देशों के समर्थन से यमन पर हमला किया था जिसमें अब तक 14 हज़ार से अधिक यमनी मारे जा चुके हैं।

मारे जाने वालों में ध्यान योग्य संख्या बच्चों और महिलाओं की है। यमनी जनता के कड़े प्रतिरोध के कारण सऊदी अरब और उसके घटक यमन में अब तक अपने किसी भी लक्ष्य को साध नहीं सके हैं। MM