अतिक्रमणकारियों के लिए यमन बना क़ब्रिस्तान + वीडियो
यमन पर सऊदी अरब और उसके सहयोगियों द्वारा लगातार पाश्विक हमले किए जा रहे हैं और इस बीच यमनी सेना और स्वयंसेवी बल इन अतिक्रमणकारियों का मुंहतोड़ जवाब भी दे रहे हैं।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब और उसके सहयोगी जहां यमन पर लगातार बम बरसा रहे हैं वहीं इस ग़रीब और निर्धन देश की चारों ओर से घेराबंदी भी कर रखी है। इन सबके बावजूद यमनी सेना और स्वयंसेवी बल के जवानों ने इन सभी अतिक्रमणकारी शक्तियों के दांत खट्टे कर दिए हैं। लगातार कई वर्षों से जारी घेराबंदी के बावजूद यमनी सेना और स्वयंसेवी बलों की रक्षा क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।
यमनी सेना द्वारा एक वीडियो जारी किया गया है, जिसमें यह साफ़ देखा जा सकता है कि कैसे यमनी सेना और स्वयंसेवी बल सऊदी अरब और उसके गठबंधन के सैनिकों को खदेड़-खदेड़ कर मार रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि यमनी सेना ने कैसे सऊदी गठबंधन के एक ख़ुफ़िया ठिकाने का पता लगाकर उसपर ड्रोन विमान से हमला किया है। इस जवाबी हमले में सऊदी गठबंधन का काफ़ी जानी और माली नुक़सान हुआ है।
इस बीच पश्चिमी मीडिया भी इस बात को स्वीकार करने के लिए मजबूर हो गया है कि सऊदी अरब और उसके सहयोगियों द्वारा यमन की कड़ी घेराबंदी के बावजूद इस देश की सेना और स्वयंसेवी बल के जवान सऊदी गठबंधन के ज़मीनी हमलों का बहुत ही शक्तिशाली जवाब दे रहे हैं। दूसरी ओर यमनी सेना के ड्रोन विमानों के हमलों ने सऊदी अरब और उसके सहयोगियों में डर पैदा कर दिया है।
उल्लेखनीय है कि यमन युद्ध के आरंभ से अबतक यमनी सेना ने दर्जनों सऊदी ड्रोन विमानों को मार गिराया है। जबकि सऊदी अरब 26 मार्च 2015 से अमेरिका, इस्राईल और अपने कुछ अरब सहयोगियों की मदद से इस ग़रीब देश की जनता पर बम बरसा रहा है। (RZ)