यमन में महामारी के कारण अपातकाल की घोषणा
Apr ०८, २०१९ ११:२७ Asia/Kolkata
यमन में महामारी फैल जाने के कारण अपातकाल की घोषणा कर दी गई है।
चार साल से अधिक समय से सऊदी अरब के नेतृत्व में बने सैनिक गठबंधन के भीषण हमलों का सामना कर रहे यमन में 15 लाख से अधिक लोग महामारी की चपेट में आ गए हैं जिसे देखते हुए अपात स्थिति की घोषणा कर दी गई है। देश में इस महामारी के चलते कम से कम तीन हज़ार लोगों की जानें जा चुकी हैं।
रशा टुडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि सनआ सरकार के स्वास्थ्य मंत्री ताहा मुतवक्किल ने महामारी से निपटने के लिए अपातकाल की घोषणा की है।
अभी यह नहीं पता है कि कितनी अवधि के लिए अपातकाल की घोषणा की गई है।
इससे पहले संयुक्त राष्ट्र संघ भी अपनी रिपोर्ट में कह चुका है कि यमन में महामारी की चपेट में आने वालों की संख्या बहुत तेज़ी से बढ़ रही है।
टैग्स