फ़िलिस्तीनी नेताओं की टारगेट किलिंग इस्राईल की प्राथमिकता है
सरकारी आतंकवाद के प्रतीक इस्राईल के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू ने कहा है कि फ़िलिस्तीनी नेताओं की टारगेट किलिंग इस्राईल की प्राथमिकता है।
नेतनयाहू ने सोमवार को कहा कि हम एक बार फिर फ़िलिस्तीनी नेताओं की टारगेट किलिंग की नीति अपनाने जा रहे हैं। ज़ायोनी शासन के राजनैतिक व सुरक्षा मामलों की मंत्रीमंडलीय कमेटी की बैठक में कहा कि फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ताओं को कुचलने के लिए हम एक बार फिर फ़िलिस्तीनी नेताओं की टारगेट किलिंग करेंगे।
नेतनयाहू ने धमकी दी कि आने वाले दिनों में फ़िलिस्तीनी संगठनों के साथ हमारा युद्ध फिर शुरू हो सकता है।
ज्ञात रहे कि दोनों के बीच चार दिनों के युद्ध के बाद मिस्र की मध्यस्थता से संघर्ष विराम हुआ है लेकिन झड़प का जो नतीजा रहा उसे इस्राईल अपनी भारी पराजय के रूप में देख रहा है अतः उसकी कोशिश है कि इस्राईल की स्थिति मज़बूत हो जाए।