पश्चिमी तट, पर एक अन्य फिलिस्तीनी शहीद
फिलिस्तीन के पश्चिमी तट में एक अन्य फिलिस्तीनी, एक ज़ायोनी युवा के आक्रमण में शहीद हो गया है।
अलआलम टीवी चैनल के अनुसार अवैध ज़ायोनी कालोनी के एक युवा ने मंगलवार को एक फिलिस्तीनी युवा पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी जिससे युवा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।
खबरों के अनुसार इस चरमपंथी ज़ायोनी युवा ने पश्चिमी तट के क़लक़ैलिया नामक क्षेत्र के कफ़र लाक़िफ़ गांव में हसन बरहम नामक फिलिस्तीनी युवा पर गाड़ी चढ़ा दी जिससे वह घटना स्थल पर ही शहीद हो गया।
गत अप्रैल के महीने में भी ज़ायोनी कालोनी के एक चरमपंथी यहूदी ने बैथ लहम के दक्षिण में स्थित तक़ूअ कालोनी की एक फिलिस्तीनी शिक्षिका, फातेमा मुहम्मद सुलैमान पर ट्रक चढ़ा दिया था जिससे वह शहीद हो गयी थीं।
पश्चिमी तट में अवैध यहूदी बस्तियों के चरमपंथी, इस्राईली पुलिस और अदालतों की मदद से इस प्रकार के हमले करते रहते हैं। (Q.A.)