सऊदी अरब के नजरान एयरपोर्ट के निकट पहुंची यमनी सेना  
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76007-सऊदी_अरब_के_नजरान_एयरपोर्ट_के_निकट_पहुंची_यमनी_सेना
यमन पर सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों के चलते यमनी सेना युद्ध में लगातार प्रगति करते हुए सऊदी अरब के नजरान शहर और इस शहर में स्थित एयरपोर्ट के निकट पहुंच चुकी है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun ०८, २०१९ १०:४७ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के नजरान एयरपोर्ट के निकट पहुंची यमनी सेना  

यमन पर सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों के चलते यमनी सेना युद्ध में लगातार प्रगति करते हुए सऊदी अरब के नजरान शहर और इस शहर में स्थित एयरपोर्ट के निकट पहुंच चुकी है।

शुक्रवार को यमन के रक्षा मंत्री ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद नासिर अल-आतेफ़ी ने सऊदी अरब की सीमा के भीतर यमनी सेना के निंयत्रण वाले इलाक़ों का दौरा करते हुए कहा, यमनी सेना, स्वयं सेवी बल और यमनी जनता अपने वतन की रक्षा में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं करेंगे।

हाल ही में यमनी सेना ने नजरान प्रांत में सऊदी सेना की 20 चौकियों पर निंयत्रण कर लेने की घोषणा की थी।  

बुधवार को यमनी सेना के प्रवक्ता याहया सरी ने कहा था कि यमनी सेना ने नजरान में एक अभियान के दौरान बड़ी संख्या में सऊदी समर्थन प्राप्त लड़ाकों को मौत के घाट उतार दिया है। msm