सऊदी अरब परमाणु शस्त्रों के लिए प्रयासरतः सीएनएन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76028-सऊदी_अरब_परमाणु_शस्त्रों_के_लिए_प्रयासरतः_सीएनएन
अमरीकी संचार माध्यम ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब, वाइट हाउस के समर्थन से परमाणु शस्त्र प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०८, २०१९ १२:०८ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब परमाणु शस्त्रों के लिए प्रयासरतः सीएनएन

अमरीकी संचार माध्यम ने रिपोर्ट दी है कि सऊदी अरब, वाइट हाउस के समर्थन से परमाणु शस्त्र प्राप्त करने के प्रयास कर रहा है।

सीएनएन के अनुसार रियाज़, परमाणु शस्त्रों की प्राप्ति के लिए प्रयासरत है।  सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार इस संबन्ध में अमरीकी राष्ट्रपति ट्रम्प का परिवार सऊदियों की सहायता कर रहा है।  इस रिपोर्ट में बताया गया है कि श्रेत्र की स्थिति के संबन्ध में अमरीका ने जो हो-हल्ला मचा रखा है उसी के दृष्टिगत ट्रम्प ने सऊदियों के साथ 110 अरब डाॅलर का रक्षा समझौता किया है।  इसी बीच यमन की निर्दोष जनता के विरुद्ध तरह-तरह के विध्वंसक हथियारों का प्रयोग करने के बावजूद वाइट हाउस ने सऊदी अरब के भीतर आधुनिक बमों के पुर्ज़ें बनाने की अनुमति देदी है।

आपातकालीन स्थिति में दी जाने वाली इस अनुमति के अनुसार अमरीका की रायटन रक्षा कंपनी, सऊदी अरब के भीतर अत्याधुनिक बमों के एक लाख बीस हज़ार करपुर्ज़ें बनाने में सहयोग करेगी।