यमन युद्ध से बिन सलमान को कोई लाभ नहीं होगाः अंसारुल्लाह
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76183-यमन_युद्ध_से_बिन_सलमान_को_कोई_लाभ_नहीं_होगाः_अंसारुल्लाह
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह का कहना है कि सऊदी क्राउन प्रिंस को यमन युद्ध से कोई लाभ नहीं होगा।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jun १३, २०१९ १९:४९ Asia/Kolkata
  • यमन युद्ध से बिन सलमान को कोई लाभ नहीं होगाः अंसारुल्लाह

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह का कहना है कि सऊदी क्राउन प्रिंस को यमन युद्ध से कोई लाभ नहीं होगा।

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह की राजनैतिक परिषद के सदस्य मुहम्मद अलबुख़ैती ने अपने एक बयान में कहा कि बिन सलमान ने यमनी जनता के विरुद्ध जो युद्ध शुरु किया है उसका उन्हें कोई फ़ायदा नहीं होगा।

उन्होंने यमनी जनता की राजनैतिक चेतना को नेश्नल साल्युशन गर्वमेंट की शक्ति और सफलता का सबसे बड़ा कारण बताया।

अंसारुल्लाह के वरिष्ठ सदस्य ने कहा कि शक्तिशाली के मुक़ाबले में कमज़ोर के सिर झुकाने की नीति यमनी जनता पर नहीं चल सकती।

ज्ञात रहे कि यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने बुधवार को दक्षिणी सऊदी अरब के शहर अबहा के हवाई अड्डे को क्रूज़ मीज़ाइल से निशाना बनाया था जिसके बाद इस हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया। (AK)