इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू की पत्नी भ्रष्टाचारी घोषित
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76273-इस्राईली_प्रधानमंत्री_नेतनयाहू_की_पत्नी_भ्रष्टाचारी_घोषित
भ्रष्टाचार के मामले में इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू को ज़ायोनी शासन की एक अदालत ने भ्रष्टाचारी घोषित करते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१९ १५:२६ Asia/Kolkata
  • इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू की पत्नी भ्रष्टाचारी घोषित

भ्रष्टाचार के मामले में इस्राईली प्रधानमंत्री नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू को ज़ायोनी शासन की एक अदालत ने भ्रष्टाचारी घोषित करते हुए उन पर जुर्माना लगाया है।

इस्राईली समाचार पत्र यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, इस्राईली प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की पत्नी सारा नेतनयाहू को रविवार को ज़ायोनी शासन की एक अदालत ने उस समय ज़ोर का झटका दिया जब उन पर चल रहे भ्रष्टाचार के एक मामले में उन्हें दोषी घोषित क़रार दिया। सारा नेतनयाहू ने भी अपने जुर्म को स्वीकारते हुए कहा कि, “हां मैंने जनता के पैसों को अपने नीजि लाभ के लिए इस्तेमाल किया है और मैं अपने इस जुर्म को अदालत के सामने स्वीकार करती हूं” ज़ायोनी शासन की अदालत ने सारा नेतनयाहू की स्वीकारोक्ति के बाद 4 वर्षों से चले आ रहे भ्रष्टाचार के इस मामले में सज़ा सुनाते हुए केस बंद करने की घोषणा कर दी।

यरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार इस्राईली प्रधानमंत्री की पत्नी ने अपनी सज़ा को कम करवाने के उद्देश्य से अपने जुर्म को अदालत के सामने स्वीकार किया है। समाचार पत्र के मुताबिक़, सारा नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार के मामले में लगने वाला जुर्माना 359 हज़ार शिकिल, जो एक लाख डॉलर के बराबर था, उनकी स्वीकारोक्ति के बाद जुर्माना घटकर 55 हज़ार शिकिल हो गया जो 15 हज़ार डॉरल के बाबर है।

उल्लेखनीय है कि इस्राईली प्रधानमंत्री की पत्नी पर ज़ायोनी शासन की अदालत ने ऐसे समय में जुर्माना लगाया है कि जब स्वयं नेतनयाहू पर भ्रष्टाचार के कई मामले अदालत में चल रहे हैं। (RZ)