इस्राईल में राजनीतिक घमासान, लिबरमैन ने कहा, “नेतनयाहू भौंकने वाला कुत्ता”
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77218-इस्राईल_में_राजनीतिक_घमासान_लिबरमैन_ने_कहा_नेतनयाहू_भौंकने_वाला_कुत्ता
इस्राईल में जारी राजनीतिक घमासान के बीच इस अवैध शासन के पूर्व युद्ध मंत्री एविगडोर लिबरमैन ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पर ज़ोरादर हमला बोलते हुए उन्हें भौंकने वाला कुत्ता बताया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १५, २०१९ १६:१६ Asia/Kolkata
  • इस्राईल में राजनीतिक घमासान, लिबरमैन ने कहा, “नेतनयाहू भौंकने वाला कुत्ता”

इस्राईल में जारी राजनीतिक घमासान के बीच इस अवैध शासन के पूर्व युद्ध मंत्री एविगडोर लिबरमैन ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू पर ज़ोरादर हमला बोलते हुए उन्हें भौंकने वाला कुत्ता बताया है।

प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, ज़ायोनी शासन के पूर्व युद्ध मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने इस अवैध शासन के प्रधानमंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की फ़िलिस्तीन और लेबनान के संबंध में नीति की कड़े शब्दों में आलोचना करते हुए कहा कि, नेतानयाहू एक ऐसे भौंकने वाले कुत्ते की तरह हैं जो केवल भौंकता है और काटता नहीं है। इस्राईल के पूर्व युद्ध मंत्री ने कहा कि नेतनयाहू डरपोक हैं। उन्होंने ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री पर यह भी आरोप लगाया कि वह हर महीने इस्लामी प्रतिरोध आंदलोन हमास को इस्राईल पर हमला न करने के लिए रिश्वत देते हैं।

इस्राईल की पूर्व युद्ध मंत्री ने कहा कि नेतनयाहू की ग़लत नीतियों के कारण ज़ायोनी शासन इधर कुछ वार्षों में बहुत कमज़ोर हुआ है। उन्होंने कहा कि नेतनयाहू हिज़्बुल्लाह और हमास की बढ़ती ताक़त से डरे हुए हैं, जिसके कारण वह इनके ख़िलाफ़ किसी भी तरह की कार्यवाही करने से डर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि इस्राईल के पूर्व युद्ध मंत्री एविगडोर लिबरमैन ने ऐसे समय में ज़ायोनी प्रधानमंत्री नेतनयाहू की नीतियों की आलोचना की है कि जब हिज़्बुल्लाह के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने 2006 में लेबनान पर इस्राईल द्वारा थोपे गए दूसरे युद्ध की 13वीं बरसी पर शुक्रवार को अलमनार टीवी चैनल के साथ इंटरव्यू में यह बात कही।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी पाबंदियों के बावजूद प्रतिरोध आंदोलन किसी भी समय की तुलना में अधिक मज़बूत स्थिति में है। सैयद हसन नसरुल्लाह ने कहा कि एक बार फिर इस्राईल को किसी प्रकार के अतिक्रमण के अंजाम की ओर से सचेत करते हुए कहा है कि पूरा इस्राईल हिज़्बुल्लाह के मीज़ाईलों की रेंज में है। (RZ)