अमरीका ने सीरिया के विरुद्ध भी छेड़ा आर्थिक युद्ध
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77535-अमरीका_ने_सीरिया_के_विरुद्ध_भी_छेड़ा_आर्थिक_युद्ध
सीरिया के एक सांसद ने कहा है कि सैन्य युद्ध में बुरी तरह से पराजित होने के बाद अमरीका ने अब सीरिया के विरुद्ध आर्थिक युद्ध आरंभ कर दिया है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul २४, २०१९ १६:४२ Asia/Kolkata
  • अमरीका ने सीरिया के विरुद्ध भी छेड़ा आर्थिक युद्ध

सीरिया के एक सांसद ने कहा है कि सैन्य युद्ध में बुरी तरह से पराजित होने के बाद अमरीका ने अब सीरिया के विरुद्ध आर्थिक युद्ध आरंभ कर दिया है।

सीरिया के सांसद "ख़ालिद अलअबूद" का कहना है कि अमरीका ने सीरिया के विरुद्ध हर प्रकार से युद्ध करने के बाद अब दमिश्क़ के खिलाफ़ आर्थिक युद्ध आरंभ कर दिया है।  इर्ना से बात करते हुए अलअबूद ने कहा कि आर्थिक युद्ध करने से अमरीका उद्देश्य, सीरिया को अशांति बनाना है।  उन्होंने कहा कि इस प्रकार से शत्रु, सीरिया की सरकार को बेबस करना चाहता है।  सीरिया के इस सांसद ने बताया कि अपने घटकों की सहायता से सीरिया की सरकार ने शत्रु के षडयंत्रों को विफल बना दिया और आगे भी एसा ही करेगी।  उन्होंने युद्ध से सीरिया को होने वाली क्षति के बारे में कहा कि जनता की सहायता से हम देश का पुनर्निमाण करेंगे।