सीरियाई सेना की एक और सफलता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77752-सीरियाई_सेना_की_एक_और_सफलता
सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा के पश्चिमोत्तर में एक अभियान के दौरान 2 गावों को आतंकियों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३०, २०१९ १३:४० Asia/Kolkata
  • (फ़ाइल फ़ोटो)
    (फ़ाइल फ़ोटो)

सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत हमा के पश्चिमोत्तर में एक अभियान के दौरान 2 गावों को आतंकियों के चंगुल से आज़ाद करा लिया है।

न्यूज़ एजेंसी साना के अनुसार, सीरियाई सैनिकों के तल मलह और अलजबीन गावों को आज़ाद कराने के अभियान के दौरान, कुछ आतंकी मारे गए व घायल हुए।

सीरियाई सेना ने इस अभियान के दौरान आतंकियों के सैन्य उपकरण और कमान केन्द्र को ध्वस्त किया।

सीरियाई सेना ने सोमवार को भी हमा के पश्चिमोत्तरी उपनगरीय भाग में स्थित कफ़्रज़ीता कॉलोनी में आतंकियों के ठिकानों पर तोपख़ाने से कार्यवाही की जिसमें आतंकियों को भारी जानी व माली नुक़सान पहुंचा।

पिछले 7 साल के दौरान सीरिया में पश्चिमि व अरबी देशों द्वारा समर्थित आतंकवादी गुट के ख़िलाफ़ सीरियाई सेना लड़ रही है। पिछले दो साल में सीरियाई सेना और स्वयंसेवी बल ने देश के बड़े भाग को आतंकियों के क़ब्ज़े से आज़ाद करा लिया है लेकिन अभी भी इस देश के उत्तर और पश्चिम के कुछ भाग में कुछ आतंकवादी गुट मौजूद हैं जिनका सफ़ाया करने में सीरियाई सेना जुटी हुयी है। (MAQ/N)