रूस ने आसमान में ही ध्वस्त किये आतंकवादियों के ड्रोन
रूस के रक्षा मंत्रालय ने घोषणा की है कि सीरिया की "हमीमीम" हवाई छावनी के निकट आतंकवादियों के छह ड्रोन को ध्वस्त कर दिया गया।
रशाटुडे के अनुसार रूसी रक्षामंत्राल के बयान में बताया गया है कि सीरिया में रूस की हमीमीम सैन्य छावनी की ओर भेजे गए आतंकवादियों के छह चालक रहित विमानों को आसमान में ही ध्वस्त कर दिया गया। इस बयान के अनुसार आतंकवादी लंबे समय से इस हवाई छावनी को लक्ष्य बनाते रहे हैं। इससे पहले 8 अगस्त को भी हमीमीम सैन्य छावनी की ओर आतंकवादियों ने चार राॅकेट फाएर किये थे। इनमें से कोई भी अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सका। रशाटुडे के अनुसार आतंकवादियों के ड्रोन, हमीमीम छावनी को विभिन्न अवसरों पर अपना लक्ष्य बनाते रहे हैं।
ज्ञात रहे कि सीरिया की सरकार के अनुरोध पर आतंकवादियों का मुक़ाबला करने के उद्देश्य से रूसी सैनिक सन 2015 को सीरिया में प्रविष्ट हुए थे।